Reliance Bonus News : रिलायंस तूफानी तेजी को तैयार, पिछले बोनस से 3 गुना हो चुका है शेयर

Reliance Bonus Share History: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 5 बार बोनस आ चुका है। 1980 में शेयर में 3:5 का बोनस आया था। वहीं, 1983 में शेयर में 6:10 का बोनस आया था। 1997, 2009 और 2017 में 1:1 का बोनस आया था।

Reliance bonus shares 2024: देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की एजीएम बैठक में गुरुवार को बोनस शेयर का ऐलान किया गया है। RIL के चेयरमैन मुकेश कंपनी की ओर से कहा गया कि हम देश के लिए वेल्थ क्रिएट करने का काम करते हैं। हम प्रतिदिन देश के हर नागरिक का जीवन स्तर बेहतर बना रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस बोनस शेयर से सीधे तौर पर 35 लाख शेयरधारकों को फायदा होगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट (Reliance industries bonus record date)

मुकेश अंबानी की ओर से एनुअल जनरल मीटिंग में ऐलान किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रत्येक शेयर पर एक बोनस शेयर किया जाएगा। इसकी रिकॉर्ड डेट 5 सितंबर तय की गई है। यानी इस दिन तक जिसके पास भी रिलायंस का शेयर होगा उसे एक बोनस शेयर मिलेगा।

बोनस के बाद शेयर में आती है तेजी

किसी भी कंपनी के शेयर में बोनस काफी महत्वपूर्ण होता है। बोनस कोई भी कंपनी तब ही जारी करती है, जब उसे लगता है कि उसके बिजनेस में आने वाले समय में तगड़ी ग्रोथ होने वाली है। इससे एक काफी बड़ी कॉरपोरेशन एक्शन माना जाता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज बोनस शेयर हिस्ट्री (Reliance Bonus Share History)

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 5 बार बोनस आ चुका है। 1980 में शेयर में 3:5 का बोनस आया था। वहीं, 1983 में शेयर में 6:10 का बोनस आया था। 1997, 2009 और 2017 में 1:1 का बोनस आया था।

2017 से 3 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से इससे पहले बोनस शेयर 7 सितंबर 2017 को दिया गया था। इसका अनुपात 1:1 था। 8 सितंबर, 2017 को रिलांयस इंडस्ट्रीज का शेयर 809 रुपये का था। वहीं, 29 अगस्त को शेयर 3,042 का था। ऐसे में देखा जाए तो बोनस के बाद पिछले 7 सात सालों में रिलायंस का शेयर बोनस के बाद से 272 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *